ट्रैफिक सिग्नल हुआ बहाल जनता को मिली राहत

महानगर,कानपुर। उत्तर प्रदेश की घोषित स्मार्ट सिटी कानपुर एवं नगर निगम उसे समय चर्चा का विषय बन गई जब जैन फैक्ट्री चौराहा पर स्थित ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था अचानक जाम हो गई।
कानपुर महानगर में अचानक सिग्नल व्यवस्था जाम होने के कारण भारी अर्थव्यवस्था फैल गई नगर निगम द्वारा काफी प्रयास करने के बावजूद सिग्नल व्यवस्था ठीक ना हो सकी। उक्त विषम परिस्थिति को अवसर का पर्याय मानते हुए सेवानिवृत्त इंजीनियर श्रीवास्तव दिलबाग रोज़ गार्डन सोसाइटी के प्रयासों से ‘चैन फैक्ट्री चौराहा’ ट्रैफिक सिग्नल ठीक हो पाया।
पूर्व इंजीनियर रमेश श्रीवास्तव की पहल नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रशासन के सहयोग से क्षेत्र को मिली जाम से मुक्ति मिली। सोसाइटी के निवासी,नगर निगम के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एवं उत्तर प्रदेश सरकार (लखनऊ) के स्टेट क्वालिटी मॉनिटर इंजीनियर रमेश श्रीवास्तव के व्यक्तिगत प्रयासों और प्रशासन के सक्रिय सहयोग से ‘चैन फैक्ट्री चौराहा’ का ट्रैफिक सिग्नल पुनः क्रियाशील हो गया है।
अधिकारियों के साथ समन्वय और समाधान: प्रशंसा पूर्वक रहा
इंजीनियर रमेश श्रीवास्तव ने नगर निगम कमिश्नर और स्मार्ट सिटी के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर चौराहे पर लगने वाले भीषण जामों से जूझते आम लोगों स्थानीय प्रशासन से इसे शीघ्र ठीक करने की मांग की थी।
स्थानीय प्रशासन ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन से तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए नई भूमिगत फाइबर केबल बिछाई, जिसके बाद सिग्नल को सुचारू रूप से चालू किया जा सका।
उक्त नई यातायात व्यवस्था को चैन फैक्ट्री चौराहे पर आयोजित एक कार्यक्रम में नगर निगम के स्मार्ट सिटी अधिकारियों और सोसाइटी के निवासियों की उपस्थिति में इंजीनियर रमेश श्रीवास्तव द्वारा सिग्नल का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने लैपटॉप के माध्यम से निवासियों को डेमो देकर समझाया कि यह अत्याधुनिक सिस्टम कैसे कार्य करेगा ।
ई-चालान व्यवस्था: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों और सिग्नल तोड़ने वालों पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सीधी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई (ई-चालान) की जाएगी। सोसाइटी व स्थानीय स्मार्ट सिटी अधिकारियों की इस अंगूठी पहल का स्थानीय कानपुर निवासियों द्वारा स्वागत किया गया। स्थानीय लोग इस क्षेत्र के यातायात प्रबंधन के लिए एक ‘मील का पत्थर’ बता रहे है।इस उद्घाटन में सोसाइटी के मालिक एवं वाजपेयी,अमित गोयल, सुनील निगम,मुकेश चड्ढा, राकेश,सुमित,राजेंदर और नगर निगम कानपुर के स्मार्ट सिटी अधिकारी उपस्थित रहे।



