जसवंतनगर को मिले नए एसडीओ विद्युत
नवागंतुक एसडीओ विद्युत राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जसवंतनगर,इटावा। विजली विभाग के एसडीओ आनंद पाल के स्थानांतरण के बाद राजेश कुमार ने गुरुवार को नए उपखंड अधिकारी (एसडीओ) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
मूल रूप से सोनभद्र निवासी राजेश कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के बेहतर समन्वय से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद उपभोक्ताओं तक पहुंचाना तथा उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
न्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे अपनी बिजली संबंधी समस्याएं बिना किसी संकोच के उनके समक्ष रखें। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, न्यायोचित और समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर उपभोक्ता की बात सम्मानपूर्वक सुनी जाएगी और समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
राजेश कुमार इससे पूर्व बुलंदशहर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके कार्यभार ग्रहण करने से विभागीय कर्मचारियों और उपभोक्ताओं को बिजली व्यवस्था में और अधिक सुधार की उम्मीद है।



