गौरीशंकर मंदिर में विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने किया कन्या भोज, 5100 कन्याओं ने ग्रहण किया प्रसाद

ऊँचाहार, रायबरेली। रविवार को क्षेत्र के विभिन्न शिवमंदिरों में भक्तों का जनसैलाब देखने को मिला, बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए हर-हर महादेव का उद्घोष किया।इस दौरान जगह जगह प्रसाद वितरण व भंडारे का भी आयोजन किया गया।

मिर्जापुर एहारी स्थित बूढ़े नाथ बाबा मंदिर, हमीदपुर बड़ागांव स्थित गौरीशंकर मंदिर, खुर्रमपुर स्थित झारखंडेश्वर मंदिर, कस्बा स्थित महादेवन मंदिर समेत विभिन्न शिवमंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।

हर साल की तरह गौरीशंकर मंदिर में क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय द्वारा कन्या भोज व विशाल भंडारे का आयोजन किया। जिसमें 5100 कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया।विधायक ने पत्नी नीलम पांडेय के साथ कन्याओं को दक्षिणा स्वरूप मुद्रा प्रदान की। इसके अलावा आयोजित भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।

इस मौके पर आशीष तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीराम पाल, राजेंद्र तिवारी बाबा, ग्राम प्रधान इफ्तिखार अहमद,समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में निकाली गई भव्य शिवशोभा यात्रा

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में नगर में भव्य शिवशोभा यात्रा निकाली गई। जिसकी शुरुआत कस्बे के महादेवन मंदिर से की गई, जो चौराहा, बस स्टैंड, सीएचसी होते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के घर पर समाप्त हुई।इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली,भक्तों ने हर हर महादेव व जय श्री राम के नारे लगाए, वहीं इस शिवशोभा यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, भगवान बजरंग बली, माता दुर्गा, भगवान शिव समेत अन्य देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।यात्रा के समापन पर आयोजित भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कृष्ण चंद्र जायसवाल, प्रधान धनराज यादव, पूर्व प्रधान लालचंद कौशल, मुन्ना तिवारी, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button