ग्राम प्रधान समरथपुर द्वारा किया गया मेधावी छात्रों पुरस्कृत

सुल्तानपुर।धनपतगंज विकास क्षेत्र के विद्यालय बिछौरा द्वितीय में ग्राम प्रधान समरथपुर राजेश तिवारी की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया | इस अवसर पर विकास क्षेत्र के एआरपी अंजनी पांडेय व राकेश तिवारी उपस्थित रहे।

विद्यालय द्वारा इस सत्र में प्रत्येक कक्षा में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया l इस अवसर पर बोलते हुए एआरपी अंजनी पांडेय ने ग्राम प्रधान तथा जनसमुदाय से विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के लिए सहयोग मांगा।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गरिमा सिंह कक्षा पांच के बच्चों से अपने अनुभव और लगाव का जिक्र करते करते भावनात्मक हो गई l इस अवसर पर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय के सभी बच्चों को ग्राम प्रधान द्वारा स्टेशनरी हेतु नकद धनराशि वितरित की गई l इस अवसर पर हंसराज,अरविंदपाल , अभिभावकगण तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button