कवि सम्मेलन आज विभूतियों का होगा सम्मान
आज पांच जून को भरथना में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह होगा सम्पन्न

भरथना,इटावा। चौ.अवध नारायण सिंह सेवा समिति भरथना के तत्वाधान् में डा. ईश पाण्डेय की जयन्ती पर आज 5 जून को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन अवध गार्डन में किया जायेगा। जिसमें श्रृंगार, हास्य व वीर रस के कवियों द्वारा अपनी-अपनी रचनाओं के माध्यम से साहित्यिक यात्रा करायी जायेगी।
उक्त आशय की जानकारी समिति के अध्यक्ष अशोक यादव,महासचिव अजय कुमार यादव गुल्लू ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि 5 जून,2026 दिन शुक्रवार को सुबह 11 बजे से कस्बा के मुहल्ला जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में हेमन्त पाण्डेय कानपुर, गिरधर खरे लखनऊ, डा. राजीवराज इटावा,विनोद राजयोगी घिरोर,धीरज सिंह चन्दन कानपुर,उमेश ऊटपटांग दिबियापुर, सन्देश तिवारी कानपुर,डा. मंजू मृदुल बकेवर अपने-अपने काव्यपाठ से साहित्य की यात्रा करायेगें। पदाधिकारी द्वय ने नगर व क्षेत्र के समस्त साहित्यप्रेमियों से उक्त आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।



