हरियाली तीज पर सजी मेहंदी की रंगोली, छात्राओं ने दिखाई कला प्रतिभा

गाजियाबाद। ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय में शुक्रवार को हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12वीं तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता एवं कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कक्षा 6 से 8 वर्ग में हिमांशी शर्मा (कक्षा 8) ने प्रथम, हिफ्जा (कक्षा 8) ने द्वितीय तथा रुश्दा (कक्षा 6) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राची कुमारी (कक्षा 7) और कशिश (कक्षा 8) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कक्षा 9 से 10 वर्ग में नमरा (कक्षा 10) प्रथम, लक्क्षिता (कक्षा 10) द्वितीय तथा कुलसुम (कक्षा 9) तृतीय स्थान पर रहीं। खुशी गर्ग (कक्षा 10) को सांत्वना पुरस्कार मिला।

वहीं कक्षा 11 से 12 वर्ग में खुशी गुप्ता (कक्षा 12) ने प्रथम, वंशिका (कक्षा 12) ने द्वितीय तथा शगुन सिंह (कक्षा 11) ने तृतीय स्थान हासिल किया। निशा चौधरी और रिद्धिमा (कक्षा 11) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने छात्राओं को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के मूल्यों को उजागर करने में हमारे पर्वों की अहम भूमिका है। ये पर्व हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ मिलजुलकर रहने की सीख भी देते हैं।

Related Articles

Back to top button