“मेदान्ता हॉस्पिटल” ने ड्रीम विजन एकेडमी में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया शिविर का उद्घाटन

(सुल्तानपुर) सिविल लाइन स्थित “ड्रीम विजन एकैडमी” में आज 24 फरवरी को निःशुल्क कैम्प का उद्घाटन विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मुक्ता त्यागी ने किया।इस मौके पर डॉ आनंद एमबीबीएस एमडी(मेडिसिन),शोशल वर्कर माता प्रसाद प्रजापति, बबलू चौधरी सर,पत्रकार दर्शन साहू, संतोष यादव , टाडा गुरु, नवीन शर्मा, संतोष तिवारी,शिव कुमार दूबे, संतोष यादव ,डॉ जितेन्द्र,अंजन यादव, नितिन पांडेय, समाजसेवी सन्दीप सोनी ,सीडब्ल्यूसी के शिवमूर्ति पांडेय,अनुराग, अनुज, राज कुमार सर, नफ़ीस खान आदि रहे।शिविर में 112 मरीजों ने पंजीकरण करवाकर अपना जांच/उपचार करवाया।प्रचार प्रसार की संयुक्त भूमिका पत्रकार एसोसिएशन सुल्तानपुर, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।वहीं विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीएलवी सतीश पांडेय, योगेश यादव, शुभाष, दसरथ कुमार,जया सेन, संध्या कुमारी, विनय यादव आदि रहे।

निःशुल्क कैम्प मेदान्ता हॉस्पिटल की ओर से आयोजित हुआ जिसमें बीपी, शूगर, बीएमडी, ईसीजी आदि की जांच हुई।ज्यादातर मरीजों में गठिया, सायटिका,शूगर के मरीज रहे।मेदान्ता हॉस्पिटल लखनऊ की ओर से प्रभात मिश्रा,बीनू चौधरी, नम्रता शुक्ला, शनि सिंह, ऋषभ पांडेय सुदामा प्रसाद,रूपेश आदि ने स्वास्थ्य सेवाएं दीं जिनके सेवा भाव से आम मरीज और तीमारदार सन्तुष्ट रहे।

Related Articles

Back to top button