दिल्ली विश्वविद्यालय में केंद्रीय पार्षद चुने गए अभिषेक
राशन डीलर के बेटे की इस उपलब्धि पर सपाइयों ने किया सम्मानित

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के गांव मलाजनी निवासी राशन डीलर बॉबी गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक गुप्ता के दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में केंद्रीय पार्षद निर्वाचित होने पर सपाइयों ने उनका स्वागत किया। नगर में प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उर्फ बबलू शाक्य,नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर सहित अन्य लोगों ने अभिषेक का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान अनिल प्रताप सिंह,रामवीर यादव, ऋषिकांत चतुर्वेदी, गोपाल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



