ब्लॉक संसाधन केंद्र महराजगंज में आयोजित हुआ गणित ओलम्पियाड

महराजगंज, रायबरेली। खण्ड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में गुरुवार को ब्लाक संसाधन केंद्र पाली में गणित ओलंपियाड परीक्षा 2025 का आयोजन किया गया। आयोजित परीक्षा में ब्लाक क्षेत्र के 31 उच्च प्राथमिक स्कूलों के सापेक्ष 25 स्कूलों के 49 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव ने बताया कि सभी स्कूलों को गणित ओलंपियाड 2025 में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए थे। जिनमें से उच्च प्राथमिक विद्यालय डोमापुर, टीसाखानापुर, अंदूपुर, दौतरा, हसनपुर, सलेथू सहित छः विद्यालयों ने प्रतिभाग नही किया है। इन सभी को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। परीक्षा सम्पन्न कराने में पूर्व एआरपी मनीष सिंह, एआरपी अंकित गुप्ता, महेशकश्यप, शिक्षक विवेक गुप्ता, पूजा सिंह व कोटवा मोहम्मदाबाद के शिक्षक विंधाप्रसाद श्रीवास्तव रहे। परीक्षा के नोडल ने बताया कि महराजगंज बीआरसी में सम्पन्न गणित ओलंपियाड में उच्च प्राथमिक विद्यालय कुशमहुरा के छात्र अमरेंद्र ने प्रथम, मऊ गर्वी के शुभम् दूसरे व कम्पोजिट मोन की छात्रा आंचल तीसरे स्थान पर रही। उपस्थित सभी परीक्षार्थियों का मूल्यांकन कर दस टाप टेन छात्रों का चयन कर जिला स्तरीय परीक्षा में प्रतिभाग कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button