विराट हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, वरिष्ठ नागरिकों व प्रतिभावान बच्चों का हुआ सम्मान

गाजियाबाद। होटल वेस्ट व्यू में विराट हिंदू सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सम्मेलन में मॉडल टाउन आर्यनगर, नीलकंठ, कृष्णा एंक्लेव, रामाकृष्ण और रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री विपुल गुप्ता, अध्यक्ष पवन त्यागी एवं महंत श्रीश्री 108 मच्छेन्द्र पुरी जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।

कार्यक्रम में मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बच्चों द्वारा प्रस्तुत भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कंचन, नेहा, सोनाली, मोहिनी, शिवि, तृषिका, आयुष और कशिश सहित कई प्रतिभावान बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।

सम्मेलन के दौरान 70 वर्ष से अधिक आयु के 150 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही बड़े भाई साहब प्रेमचंद के नाटक का मंचन संदीप चौधरी एवं उनके साथी कलाकारों द्वारा किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे तथा मीडियाकर्मियों की भी विशेष उपस्थिति रही। आयोजन में समिति के सचिव नवीन सोडी, अनिल चौधरी, अश्वनी त्यागी, अनिल शुक्ला, सुचिंत, कोषाध्यक्ष विशाल, प्रफुल्ल सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button