हिंडन विहार में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
कबाड़ के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप, दमकल कर्मियों ने संभाला मोर्चा

गाजियाबाद। हिंडन विहार क्षेत्र में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। फायर कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है।



