विधायक ताहिर खान ने बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर की बैठक, अधिशासी अभियंता को सौंपा पत्र

संवाददाता सुल्तानपुर

सुलतानपुर। इसौली विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक मोहम्मद ताहिर खान ने विद्युत वितरण खंड द्वितीय (ग्रामीण) के अधिशासी अभियंता के साथ बैठक कर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को लेकर चर्चा की। विधायक ने ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, विद्युतीकरण कार्यों में तेजी लाने तथा जर्जर तारों के बदलाव की आवश्यकता पर विस्तार से बात की।बैठक के दौरान विधायक ने अधिशासी अभियंता को इन सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए पत्र भी सौंपा।

वहीं विकासखंड कुड़वार के ग्राम पंचायत बहलोलपुर में विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के संबंध में उन्होंने लखनऊ मुख्यालय स्थित बिजली बोर्ड के चेयरमैन को भी पत्र लिखा है।विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलना उनकी प्राथमिकता है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष स्वामीनाथ यादव,भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 31 से डॉ०सुरेश यादव, केशवराम यादव रवनिया, गुड्डू, कल्लू इस्लामगंज, राम सहाय यादव, राजदेव यादव, जगत यादव सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button