सुलतानपुर के जनपद न्यायाधीश के हाथों मधुवन स्वीट्स को मिला ‘बेस्ट हाईजीन सर्टिफिकेट’

सुलतानपुर। रविवार को दीवानी प्रांगण में आयोजित विधिक मेगा कैम्प में जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के नेतृत्व में विभिन्न विभागों ने सहभागिता करते हुए अपना स्टाल लगाया।

इस अवसर पर कुल 21 स्टाल लगाए गए, जहां आमजन को विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा स्वच्छता एवं गुणवत्ता के उत्कृष्ट मानकों का पालन करने वाले चुनिंदा प्रतिष्ठानों को ‘बेस्ट हाईजीन सर्टिफिकेट’ प्रदान किया गया।

इसी क्रम में लघु उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला प्रभारी अरविन्द चौरसिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके मधुवन स्वीट्स के प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता को जनपद न्यायाधीश के हाथों बेस्ट हाईजीन सर्टिफिकेट प्राप्त होना हमारे संगठन के लिए गौरव की बात है।

Related Articles

Back to top button