कुदरैल में परिवार रजिस्टर विवाद सुलझा

ग्रामीणों के समर्थन पर संजीव कुमार का नाम शामिल

ताखा,इटावा। ताखा ग्राम पंचायत कुदरैल में लंबे समय से चले आ रहे परिवार रजिस्टर विवाद का शुक्रवार को ग्राम सभा की बैठक में सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान हो गया। ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार और पुलिस बल की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक में सैकड़ों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

ग्राम सभा अध्यक्ष एवं प्रधान जिलेदार सिंह के पुत्र संजीव कुमार का नाम परिवार रजिस्टर (खतौनी) में शामिल करने को लेकर दीपक नंदन नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि संजीव कुमार का नाम गलत तरीके से परिवार रजिस्टर में जोड़ा गया है।इस शिकायत पर ग्राम सभा की विशेष बैठक बुलाई गई।

बैठक में पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने एक स्वर से कहा कि संजीव कुमार जिलेदार प्रधान के सगे पुत्र हैं और उनका नाम परिवार रजिस्टर में होना पूरी तरह न्यायसंगत है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि संजीव कुमार का इस परिवार से जैविक और सामाजिक रिश्ता सदियों पुराना है, इसलिए उनका नाम हटाने का कोई औचित्य नहीं है।

ग्रामीणों के भारी समर्थन और सर्वसम्मति से ग्राम विकास अधिकारी संजीव कुमार ने मामले को उचित ठहराते हुए विवाद का पटाक्षेप कर दिया। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई।बैठक में मौजूद प्रमुख ग्रामीणों में विजय कुमार, बीपी रजनीश कुमार, अर्चित शुक्ला, नवीन कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम प्रधान का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों का ग्राम सभा में ही समाधान होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button