महाविद्यालय में उत्साह से मना विधिक सेवा दिवस

महाविद्यालय प्रबंधक विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू ने मुख्य अतिथि अपर जिला जज रूपेंद्र सिंह टोंगर का किया स्वागत खचाखच भरे विद्यालय सभागार में लोगों को जनजागरुक कर उनके अधिकारों और कानूनों की दी गई जानकारी

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे स्थित शिवपाल सिंह महाविद्यालय में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वधान में विधिक सेवा दिवस बड़े ही उत्साह से लोगों को जनजागरुक कर मनाया गया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे अपर जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रूपेंद्र सिंह टोंगर व विशिष्ट अतिथि तहसीलदार नेहा सचान का महाविद्यालय प्रबंधक विधायक प्रतिनिधि विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू व आशुतोष टोनू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

खचाखच भरे महाविद्यालय सभागार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अपर जिला जज रूपेंद्र सिंह टोंगर ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जानकारी दी कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा ने हाल ही में “न्याय मार्ग” नामक एक एआई मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से कोई भी नागरिक मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता प्राप्त कर सकता है। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 15100 और प्राधिकरण के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जानकारी भी साझा की।विशिष्ट अतिथि तहसीलदार नेहा सचान ने सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विधिक सेवाओं और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने अधिकारों को जाने।इस दौरान महाविद्यालय के संयोजन में एक जागरूकता रैली भी निकाली गईं। इस अवसर पर प्रेम शाक्य, ऋषभ पाठक,राजेंद्र यादव, लालमन,आर पी सिंह, कल्याण सिंह,कवि यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button