इफ्तार में दिखी गंगा-जमुनी साझा संस्कृति

रोज़ेदारों ने मांगी देश में अमन-चैन की दुआ

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर विकास खंड क्षेत्र के ग्राम कटेखेड़ा में समाजसेवी मोहम्मद आमीन भाई के आवास पर रमज़ान के पवित्र महीने के अवसर पर रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार कार्यक्रम में गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की सुंदर झलक देखने को मिली।

इफ्तार के समय विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक ही दरी पर पंक्तिबद्ध बैठकर खजूर, फल और अन्य व्यंजनों के साथ रोज़ा खोलते नजर आए। इस दौरान आपसी सौहार्द,अपनापन और सम्मान का माहौल बना रहा। वक्ताओं ने कहा कि रोज़ा इफ्तार केवल धार्मिक परंपरा नहीं बल्कि इंसानियत,सेवा और भाईचारे का संदेश देने का अवसर भी है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम,सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर रोज़ेदारों ने देश में अमन-चैन,भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी पहुंचकर इफ्तार में भाग लिया और आयोजकों की सराहना की।

इस मौके पर क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, मंसूरी समाज के अध्यक्ष हाजी गुड्डू मंसूरी,अंसारी समाज के अध्यक्ष अतिकुर रहमान,पत्रकार इमरान खान फरीदी,सपा नेता जैनुल आब्दीन,कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह,बसपा पूर्व महासचिव इमरान खान,हाशिम खान, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, जिला प्रभारी लक्की जाटव,समाजसेवी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार,मसूद तैमूरी, सैफ तैमूरी,ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद,प्रभारी मोहम्मद अजीम मोअज्जम,कानून सलाहकार असलम खान, शाहवाज खान,राशिद चपोरा,दीपक राज,जुबैरी, इदरीश मास्टर,इस्तियाक अली,रमजान अली,शब्बीर अली,निजाम अली, मुमताज चाचा,एवं सराय भूपत कटेखेड़ा प्रधानपति रमेश यादव एवं प्रधान पुत्र दिव्यांश यादव उर्फ देवू,व मोहम्मद आमीन ने आए हुए सभी लोगों का तहेदिल से धन्यवाद किया।

इस मौके पर मगरिब की नमाज हाफिज फैजान अहमद ने अदा की और सभी के लिए खुदा से दुआ मांगी।

Related Articles

Back to top button