गोमती मित्रों ने किया तीन घंटे श्रमदान, खिली धूप ने किया काम आसान

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। लगभग 15 दिन बाद साफ मौसम और खिली धूप ने गोमती मित्र मंडल के साप्ताहिक श्रमदान के दिन गोमती मित्रों का काम न केवल आसान किया बल्कि श्रमदान की समय सीमा भी बढ़ गई,प्रातः 6:00 बजे से शुरू हुआ श्रमदान 9:00 बजे तक अनवरत चलता रहा व पूरे तट,परिसर,श्राद्ध स्थल व सीता उपवन की सफाई के साथ संपन्न हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने गोमती मित्रों को संबोधित करते हुए कहा की आने वाले दिनों में कई मुख्य स्नान पर्व हैं और गोमती मित्रों को आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना होगा,मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने अलग-अलग स्नान पर्व के लिए एक-एक गोमती मित्रों की जिम्मेदारी तय की व हर पल हर क्षण सतर्क रहने को कहा।

श्रमदान में प्रदेश अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह मदन,प्रबंधक राजेंद्र शर्मा,मीडिया प्रभारी रमेश माहेश्वरी,सेनजीत कसौधन दाऊ,मुन्ना सोनी,मुन्ना पाठक,संत कुमार प्रधान,राकेश सिंह दद्दू,अजय प्रताप सिंह,राकेश मिश्रा,युवा मण्डल अध्यक्ष अजय वर्मा, रामु सोनी, आलोक तिवारी,ओम प्रकाश पांडे,अरुण गुप्ता,अभय मिश्रा,श्याम मौर्य आदि उपस्थित रहे।


सेवार्थम फाउंडेशन ने गरीबों को बांटी रजाईयां

सुल्तानपुर। चांदा,प्रतापपुर कमैंचा ब्लॉक क्षेत्र में भीषण ठंड को देखते हुए सेवार्थम फाउंडेशन की ओर से रविवार को रजाई वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अमरुपुर मंडल के आनंदमई आश्रम, कोथरा कलां एवं कमैंचा मंडल के सोनावा गांव में संपन्न हुआ, जहां अलग-अलग गांवों के कुल 100 जरूरतमंदों को रजाइयां वितरित की गईं।

सेवार्थम फाउंडेशन

फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष तिवारी के दिशा-निर्देशन लाभार्थियों को मिलने आई चेहरे पर खुशी एंव असहायों की मदत करना हम सबका कर्तव्य है एवं कार्यक्रम में संरक्षक अमित तिवारी, मनोज मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष कमलेश दुबे, संगठन मंत्री विवेक तिवारी, मयंक द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष जगदंबा प्रजापति, सतीश शुक्ला, अजय गिरी, अमित गिरी, मुकेश पाठक, राममूर्ति द्विवेदी, कमैचा मंडल अध्यक्ष अनिल दुबे, राममणि तिवारी, संदीप मिश्रा, रामलाल निषाद, अखंड सिंह, अनिल कनौजिया, इसरार अहमद, विक्की सिंह, मीडिया प्रभारी चंदन यादव, शिवम् दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button