Latest Scheme: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की योजना; 4,450 रुपये की स्कीम पर 16 लाख का फंड पाएं

Latest Scheme For Woman: भारतीय महिलाओं के लिए एक नई बीमा योजना 'बीमा लक्ष्मी' लॉन्च की है। यह योजना महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा, बचत और टैक्स लाभ देती है।

Latest Scheme For Woman: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया ने भारतीय महिलाओं को फाइनेंशियली सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक खास तोहफ़ा दिया है। पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुई ‘LIC बीमा लक्ष्मी’ स्कीम कम समय में ही महिलाओं के बीच पॉपुलर हो गई है। सुरक्षित बचत, रिस्क-फ्री इंश्योरेंस कवरेज और ‘मनी बैक’ बेनिफिट्स देने वाली यह स्कीम महिलाओं के भविष्य के लिए एक मज़बूत नींव बन रही है।

क्या है बीमा लक्ष्मी योजना

ये एक नॉन-लिंक्ड, इंडिविजुअल और ‘मनी बैक’ लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। यह न सिर्फ बचत कराती है बल्कि एक तय समय के बाद और मैच्योरिटी के बाद बड़ी रकम का रिटर्न भी देती है। 18 से 50 साल की कोई भी भारतीय महिला इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकती है। माता-पिता यह पॉलिसी नाबालिग लड़कियों के नाम पर ले सकते हैं। पॉलिसी का कुल टर्म 25 साल है। इन्वेस्टर 7 से 15 साल तक प्रीमियम देने का ऑप्शन चुन सकते हैं।

स्कीम की खास बातें

  • हर साल सम एश्योर्ड में 7% बोनस जोड़ा जाता है, जिससे मैच्योरिटी पर बड़ी रकम मिलती है।
  • हर 2 या 4 साल में ‘सर्वाइवल बेनिफिट’ के तौर पर एक तय रकम दी जाती है।
  • 3 साल तक प्रीमियम देने के बाद पॉलिसी पर लोन लिया जा सकता है।
  • इनकम टैक्स सेक्शन 80C के तहत प्रीमियम पर और 10(10D) के तहत मैच्योरिटी रकम पर टैक्स में छूट मिलती है।
  • इसमें गंभीर बीमारियों के लिए एक्स्ट्रा कवर लेने का भी ऑप्शन है।

4,450 रुपये में 16 लाख का फंड कैसे

  • मान लीजिए कोई 40 साल की महिला यह प्लान 15 साल के प्रीमियम पीरियड के लिए लेती है।
  • महीने की बचत: लगभग 4,450 रुपये (हर साल 53,400 रुपये)
  • प्रीमियम पेमेंट पीरियड: 15 साल
  • कुल जमा प्रीमियम: लगभग 8,07,075 रुपये

SBI, बैंक ऑफ इंडिया या बड़ौदा, जानें सबसे सस्ता होम लोन कौन देता है

बेनिफिट्स मिलेंगे (25 साल बाद)

  • हर 2 साल में लगभग Rs 22,500 मिलेंगे (कुल मिलाकर 2.70 लाख)।
  • मैच्योरिटी अमाउंट लगभग Rs. 13,09,260 है।
  • कुल प्रॉफ़िट Rs. 15,79,260 (लगभग 16 लाख) है।

Related Articles

Back to top button