clothes stain tips: इन 5 जादुई ट्रिक्स से जिद्दी से जिद्दी दागों को कहें अलविदा
clothes stain tips: कपड़ों पर जिद्दी दागों को हटाने के आसान और प्रभावी घरेलू उपाय जानें। जंग, स्याही, मेहंदी और पेंट के दाग को साफ करने के सरल तरीके यहां पढ़ें।

clothes stain tips: कपड़े पहनने का शौक और साफ-सुथरे दिखने की चाहत अक्सर दाग-धब्बों से जूझने की वजह बनती है। कई मर्तबा कपड़ों पर दाग ऐसे हो जाते हैं जिन्हें साधारण साबुन और पानी से साफ करना मुश्किल होता है। यदि आपके कपड़ों पर ऐसे जिद्दी दाग लग गए हैं जो हटाने का नाम नहीं लेते, तो जानिए कुछ सरल और असरदार तरीके, जिनसे आप बिना किसी परेशानी के इन दागों से छुटकारा पा सकते हैं।
1. जंग के दाग से निपटना
कपड़ों पर जंग का दाग लग जाना न केवल कपड़े की सुंदरता को बिगाड़ता है बल्कि उसे पूरी तरह खराब भी कर सकता है। ये दाग सिर्फ सामान्य धोने से नहीं जाता। ऐसे दाग को हटाने के लिए सबसे पहले दाग पर नमक छिड़कें और फिर उस पर सफेद सिरका डालें। इस मिश्रण से एक रासायनिक प्रतिक्रिया होती है, जिससे जंग का दाग आसानी से हट जाता है।
2. इंक (स्याही) के दाग को आसानी से हटाएं
स्याही के दाग को साफ करने के लिए सबसे प्रभावी उपाय है एल्कोहल-बेस्ड सैनेटाइज़र। बस सैनेटाइज़र को दाग पर लगाकर रगड़ें और देखिए कि कैसे यह दाग कपड़े से गायब हो जाता है। ये तरीका न केवल प्रभावी है बल्कि झंझट भी कम करता है।
3. मेहंदी के दाग को हटाने का तरीका
मेहंदी के दाग अक्सर हाथों और कपड़ों पर लग जाते हैं और इन्हें हटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसके लिए दाग पर ईनो पाउडर डालें और फिर उस पर गर्म पानी डालें। यह प्रक्रिया रंग को हल्का कर देती है और फिर आप सामान्य साबुन से धोकर दाग को पूरी तरह हटा सकते हैं।
4. फेविक्विक का दाग कैसे साफ करें?
अगर कपड़े पर फेविक्विक या ग्लू का दाग लग जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं। सबसे पहले उस पर सूखने दें। जब यह सूख जाए, तो हल्के हाथों से उसे हटाएं। फिर बचे हुए दाग पर नेल पॉलिश रिमूवर लगाकर रगड़ें और दाग पूरी तरह से चला जाएगा।
AC का बिजली बिल आएगा कम और कूलिंग होगी जबरदस्त
5. पेंट का दाग हटाना
कपड़ों पर पेंट का दाग लग जाए और वह सूख जाए तो यह काफी मुश्किल हो सकता है। मगर इसे साफ करने के लिए दाग वाले स्थान पर साबुन या एल्कोहल लगाकर रगड़ें। इस प्रक्रिया से दाग आसानी से मिट जाएगा और कपड़ा फिर से साफ हो जाएगा।


