चर्च में खून-खराबे का भयानक इंतकाम! जॉर्डन ने सीरिया में घुसकर बरसाए बम, 9 मासूम लोगों की हुई मौत

Jordan Syria Airstrike: जॉर्डन के करक प्रांत के एक चर्च में शुक्रवार को हुए खूनी आतंकी हमले का कड़ा जवाब देते हुए जॉर्डन की सेना ने दक्षिण-पूर्वी सीरिया में छिपे सशस्त्र आतंकी समूहों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक की है। मिडिल ईस्ट की सुरक्षा को झकझोर देने वाले इस चर्च हमले में 9 मासूम लोगों की जान चली गई थी और दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिसके बाद जॉर्डन ने यह बड़ा आक्रामक कदम उठाया है।
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉर्डन की सेना ने दावा किया है कि यह कार्रवाई सीरियाई सरकार के साथ पूरे समन्वय के तहत की गई है, जिसमें आतंकियों के कई वाहन नष्ट कर दिए गए और भारी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। हालांकि, इस पूरे मामले में एक बड़ा कूटनीतिक विवाद तब खड़ा हो गया जब सीरियाई सरकार (असद सरकार) ने जॉर्डन के दावों को सिरे से खारिज कर दिया। सीरिया ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जॉर्डन का यह सैन्य अभियान बिना किसी पूर्व सूचना या सहमति के चलाया गया है और अब इसकी उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है।
चार अलग-अलग जगहों पर भीषण बमबारी हुई
इस बीच, सीरिया की सिविल डिफेंस सर्विस (व्हाइट हेलमेट्स) ने जमीन पर हुए भारी नुकसान की पुष्टि करते हुए बताया है कि सोमवार शाम दारा और सुवैदा प्रांतों के ग्रामीण इलाकों में कम से कम चार अलग-अलग जगहों पर भीषण बमबारी हुई। इन हवाई हमलों में आतंकियों के साथ-साथ निर्दोष नागरिकों को भी जान गंवानी पड़ी है।
रेस्क्यू टीमों ने 7 लोगों के शव बरामद किए हैं, जिनमें तीन मासूम बच्चे, एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं। सबसे दर्दनाक घटना दारा प्रांत के अल-ताई गांव की है, जहां एक टेंट पर हुए सीधे हमले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चे समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सुबह-सुबह एशिया में आया महाप्रलय; 16 मौतें, 339 मकान जमींदोज, तीन मुल्कों में एक साथ कांपी जमीन
इसके अलावा दारा के ही अल-शैयाह इलाके में हुए एक अन्य हमले में 80 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई, वहीं मुजैरिब के ऐन अल-बसल इलाके की एक रिहायशी इमारत पर भी बम गिरे, लेकिन वहां गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। जॉर्डन की इस अचानक की गई सैन्य कार्रवाई ने सीरिया बॉर्डर पर तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।



