हाथ में गन, मुंह में गुलाब… SRK का ‘किंग’ अवतार देख उड़े फैंस के होश, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

King Movie Poster: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर हिट्स के बाद अब उनकी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘किंग’ का धांसू पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।

इस नए लुक में शाहरुख सफेद बालों और रफ-टफ दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं, जो उनके पुराने रोमांटिक किरदारों से एकदम अलग और खूंखार है। पोस्टर में उनके हाथ में बंदूक और मुंह में गुलाब है, जबकि आंखों में गजब का गुस्सा और तेवर साफ झलक रहा है। इस लुक को शेयर करते हुए उन्होंने एक दमदार कैप्शन लिखा है, ‘आज फिर याद आया… कातिल नहीं… आशिक हूं…।’

ये डायलॉग इस बात का पक्का सबूत है कि सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में फैंस को एक्शन के साथ-साथ रोमांस का भी तगड़ा डोज मिलने वाला है।

जानें कब रिलीज होगी

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस मेगा-बजट फिल्म में शाहरुख के साथ पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान स्क्रीन शेयर कर रही हैं, जो इसे और भी खास बनाता है। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में धमाल मचाते दिखेंगे।

अहान पांडे और शरवरी की नई जोड़ी! यशराज फिल्म्स ने फाइनल किया नाम, जानें कब होगी रिलीज

‘किंग’ को बड़े पैमाने पर क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर अभी से दर्शकों और ट्रेड एनालिस्ट्स के बीच भारी उत्साह है।

Related Articles

Back to top button