दहला देने वाली खबर! ट्रेन के उड़े परखच्चे, लाशों के ढेर में बदला रेलवे ट्रैक

railway track blast 2026: पाकिस्तान के क्वेटा शहर में एक जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। यह घटना फ्रंटियर कोर मुख्यालय के गेट के पास रेलवे ट्रैक पर हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में कम से कम 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका तुरंत आग और धुएं से भर गया।

ट्रेन और रेलवे ट्रैक को भारी नुकसान

धमाके का असर सीधे रेलवे लाइन और वहां से गुजर रही ट्रेन पर पड़ा। एक ट्रेन की बोगी पूरी तरह नष्ट हो गई। कई डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे ट्रैक के पास खड़े कुछ वाहन भी आग की चपेट में आ गए। घटना क्वेटा के मन फाटक इलाके की बताई जा रही है। ट्रेन कैंट क्षेत्र से आ रही थी तभी यह विस्फोट हुआ।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को क्वेटा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने में लगे हुए हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने क्वेटा का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने बलूचिस्तान में तैनात सैन्य अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की थी।

US-ईरान युद्ध खत्म होगा? क्या होर्मुज फिर से खुलेगा? ट्रंप की डील के तहत यूरेनियम छोड़ने को तैयार तेहरान

सेना के बयान के अनुसार हाल के समय में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए गए। इन अभियानों में 35 उग्रवादियों के मारे जाने और तीन वरिष्ठ कमांडरों की गिरफ्तारी की बात कही गई है। 13 मई को क्वेटा के बाहरी पहाड़ी क्षेत्र में एक लंबा सैन्य अभियान भी चला था जो चार दिन तक जारी रहा।

हमले की वजह को लेकर शुरुआती अनुमान

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि यह विस्फोट हाल के सैन्य अभियानों के जवाब में किया गया एक आत्मघाती हमला हो सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button