अहिंसा वेलफेयर ट्रस्ट 28 को लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर 28 लगेगा
अहिंसा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में लगाएगा शिविर

जसवंतनगर,इटावा। अहिंसा वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार 28 दिसंबर को नगर के जैन बाजार स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन भवन में एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल बजाज, कोषाध्यक्ष एकांश जैन एवं सचिव आशीष जैन, सहयोगी मोहित जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर में मेदांता हॉस्पिटल नोएडा, स्पंदन ग्लोबल हॉस्पिटल आगरा, कल्याण करोति नेत्र संस्थान मथुरा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर की अनुभवी चिकित्सक टीमें अपनी सेवाएं देंगी। मेदांता हॉस्पिटल से ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. अरुण गिरी, कार्डियोलॉजिस्ट व फिजिशियन डॉ. रिद्धिमा त्यागी तथा कैंसर विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष जायसवाल मरीजों की जांच करेंगे। वहीं स्पंदन हॉस्पिटल से डॉ. हेमेंद्र अग्रवाल व डॉ. बंदना अग्रवाल सेवाएं प्रदान करेंगे।
शिविर में आंखों की जांच के साथ पात्र मरीजों को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, ऑर्थोपेडिक, महिलाओं से संबंधित रोगों एवं कैंसर की प्रारंभिक जांच व परामर्श भी निःशुल्क किया जाएगा। ट्रस्ट ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।



