ईरान ने भारत से अमेरिका को सीधी चेतावनी दी; राष्ट्रपति पेज़ेशकियन ने ब्रिक्स समिट में तीखी बात कही

Iran President Speech BRICS 2026: भारत में आयोजित ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के दौरान, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान ने अमेरिका और इज़राइल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “ईरान कभी भी अमेरिका और इज़राइल के दबाव के आगे नहीं झुकेगा” और परमाणु हथियार बनाने के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया।

पेज़ेश्कियान ने अमेरिका और इज़राइल पर आरोप लगाया कि वे ईरान की सेना का सामना करने के बजाय आम नागरिकों और ज़रूरी सुविधाओं—जैसे भोजन, पानी, दवा और आजीविका—को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि लोगों को डर या धमकी से दबाया नहीं जा सकता।

परमाणु कार्यक्रम पर बयान

ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में अमेरिका के दावों पर बात करते हुए, पेज़ेश्कियान ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय नियमों और परमाणु अप्रसार संधि (NPT) के नियमों के दायरे में चलता है। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने समय-समय पर ईरान के परमाणु प्रोजेक्ट्स की जांच की है और कोई उल्लंघन नहीं पाया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के पास अपने दावों के लिए कोई ठोस सबूत नहीं है और ये झूठे आरोप व प्रोपेगैंडा सिर्फ़ सैन्य कार्रवाई का बहाना हैं।

अगर अमेरिकी योद्धा हैं, तो उन्हें हमारी बहादुर सेना का सामना करना चाहिए। आम नागरिकों की सुविधाओं, भोजन की आपूर्ति और आजीविका पर युद्ध क्यों? अगर वे इंसान हैं, तो लोगों को पानी, भोजन और दवा से वंचित क्यों करते हैं? हमारे लोगों को डरा-धमकाकर झुकाया नहीं जा सकता। ईरान कभी हार नहीं मानेगा।

भारत में शुरू हुआ ब्रिक्स का महामंच: एंट्री के लिए हाथ-पैर मार रहा PAK; इस पॉवर ने रोके रखा

अमेरिका के साथ सीधी बातचीत को लेकर संदेह

अमेरिका के साथ सीधी बातचीत की संभावना पर बात करते हुए, उन्होंने भरोसे की भारी कमी का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका पहले भी समझौतों से पीछे हट चुका है। इसके अलावा, हमारे सर्वोच्च नेता की हत्या के बाद सीधी बातचीत करना आसान नहीं है।” उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि “इज़राइल के परमाणु हथियार कार्यक्रम की अंतरराष्ट्रीय जांच क्यों नहीं होती, जबकि वह NPT का सदस्य भी नहीं है?” उन्होंने साफ़ किया कि ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध हटाना और उन पर हमले रोकना शांति के लिए मुख्य शर्तें हैं।

Related Articles

Back to top button