ईरान की इस मिसाइल ने अमेरिका की उड़ाई नींद, जानें रेंज कितनी है
Iran ballistic missile: हाल के दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपनी नई बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। ये मिसाइल जिसका नाम “खैबर” है चौथी पीढ़ी की सतह से सतह तक मार करने वाली मिसाइल है जो दो हजार किमी तक की दूरी तय कर सकती है। इस मिसाइल को एक गुप्त स्थान से लॉन्च किया गया जिसका मकसद शक्ति प्रदर्शन और सैन्य क्षमता को दिखाना था।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव
अमेरिका और ईरान के बीच विवाद का कारण ईरान की परमाणु नीति सैन्य गतिविधियां और क्षेत्रीय प्रभाव को लेकर मतभेद हैं। अमेरिका निरंतर ईरान पर आरोप लगाता रहा है कि वो परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश कर रहा है। इस बीच ईरान ने अपनी परमाणु नीति को लेकर स्पष्ट किया है कि वो परमाणु हथियारों का निर्माण नहीं करेगा क्योंकि उसके सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने इस पर प्रतिबंध लगा रखा है।
हालांकि ईरान का यह कदम अमेरिका के सैन्य बलों की तैनाती और परमाणु वार्ता के दौरान विवादों को और बढ़ा सकता है।
परमाणु वार्ता और कूटनीतिक प्रयास
जेनेवा स्विट्ज़रलैंड में हो रही अप्रत्यक्ष परमाणु वार्ता के तीसरे दौर में ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधि ओमान की मध्यस्थता में एक-दूसरे से बातचीत कर रहे हैं। यह वार्ता उस समय हो रही है जब पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य बलों की बढ़ती तैनाती ने दोनों देशों के बीच संघर्ष की संभावना को और बढ़ा दिया है।
china military row 2026: जानें क्यों अपनी ही सेना को तबाह कर रहे चीनी राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने गुरुवार को यह साफ किया कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाएगा क्योंकि खामेनेई ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। उनका कहना था कि एक धार्मिक नेता कभी झूठ नहीं बोल सकता और खामेनेई का बयान एक कड़े संदेश के रूप में माना जाता है।



