china military row 2026: जानें क्यों अपनी ही सेना को तबाह कर रहे चीनी राष्ट्रपति

china military row 2026: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) एक ऐसे संकट से गुजर रही है जो उसकी सैन्य ताकत और आधुनिकता की दिशा को प्रभावित कर सकता है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन की फौज में चल रही भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई के कारण सैन्य संरचना में बड़ी दरारें आ रही हैं। ऐसी स्थिति बनी रही तो जिनपिंग अपनी ही सेना को तबाही की दहलीज पर ला खड़ा कर देंगे।
IISS ने जारी की चेतावनी
लंदन स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रैटेजिक स्टडीज (IISS) की वार्षिक रिपोर्ट ‘मिलिट्री बैलेंस’ में यह चिंता व्यक्त की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के कारण PLA के शीर्ष स्तर पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक समस्याएं पैदा हो गई हैं। इसके परिणामस्वरूप, सैन्य नेतृत्व में व्याप्त रिक्तियों और कमियों के चलते सेना के संचालन में रुकावट आ सकती है। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इन पदों को भरने तक यह संकट और बढ़ सकता है।
शी जिनपिंग की बड़ी सैन्य कार्रवाई
रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाइयां सैन्य कमान की संरचना को प्रभावित कर चुकी हैं। यह कार्रवाई सेंट्रल मिलिट्री कमीशन (CMC), क्षेत्रीय थिएटर कमांड, और विभिन्न सैन्य एजेंसियों तक फैल चुकी है। यही नहीं चीन के दो प्रमुख जनरल भी अब अनुशासनात्मक जांच के दायरे में हैं। इसे कई दशकों में चीनी सेना की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई माना जा रहा है।
भारत के लिए ‘खतरे’ की घंटी, ट्रंप के नए टैरिफ प्लान से चीन को राहत
हालाँकि, IISS ने ये भी कहा है कि ये संकट अस्थायी हो सकता है। सैन्य आधुनिकीकरण की प्रक्रिया तेजी से जारी रहने की उम्मीद है, मगर वर्तमान में यह कार्रवाई चीन की सैन्य क्षमता में अस्थायी रूप से रुकावट डाल सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, शी जिनपिंग की पहल चीन की सैन्य ताकत को मजबूती देने के लिए है, मगर इसके प्रभावों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।



