नीतीश के बेटे निशांत के पास कितनी है दौलत, जानकर रह जाएंगे दंग

Nishant Kumar net worth: निशांत कुमार ने जेडीयू की सदस्यता लेकर बिहार में राजनीति में कदम रखा। जानें उनकी संपत्ति, निजी जीवन और भविष्य की राजनीतिक संभावनाओं के बारे में।

Nishant Kumar net worth: बिहार की सियासत में अब नए दौर की शुरुआत हो गई है। चीफ मिनिस्टर नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की सदस्यता ग्रहण कर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। लंबे समय तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत अब सक्रिय राजनीति में आने को तैयार हैं।

जेडीयू में शामिल होने का महत्व

निशांत कुमार की पार्टी में एंट्री केवल एक पारिवारिक खबर नहीं है, बल्कि बिहार की राजनीतिक दिशा पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह और नेता संजय झा जैसे वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने अपने पिता से मुलाकात भी की। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उनके शामिल होने से जेडीयू में नए जनाधार और नेतृत्व विकल्प पर चर्चा बढ़ेगी।

नीतीश कुमार की उम्र अब 75 साल है और इस वजह से उनके राजनीतिक उत्तराधिकारी की चर्चा लंबे समय से हो रही थी। निशांत कुमार की पार्टी में एंट्री ने इस चर्चा को गति दे दी है। भविष्य में पार्टी या सरकार में उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

निशांत कुमार की संपत्ति कितनी है

निशांत कुमार का जन्म 20 जुलाई 1975 को हुआ था और वे लगभग 50 साल के हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई विभिन्न शहरों में पूरी की। दिलचस्प बात यह है कि उनके पिता भी इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से आते हैं, यानी पिता-पुत्र दोनों का पेशा मूल रूप से एक ही क्षेत्र से जुड़ा रहा। हालांकि निशांत अब तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहे हैं और राजनीतिक बयानबाजी से हमेशा दूरी बनाए रखी।

नीतीश के इन फैसलों ने बदल दी बिहार की किस्मत और बना दिया मजबूत नेता

नीतीश कुमार के इकलौते बेटे होने के नाते निशांत कुमार की कुल संपत्ति लगभग ₹3.5 करोड़ बताई जाती है। इसमें ₹1 करोड़ 63 लाख चल संपत्ति और ₹1 करोड़ 98 लाख अचल संपत्ति शामिल हैं। अधिकतर संपत्ति उनकी मां मंजू सिन्हा से विरासत में मिली है। नालंदा जिले के कल्याण बीघा गांव में उनके पास कृषि और गैर कृषि जमीन है। इसके अलावा बख्तियारपुर के हकीकतपुर इलाके में पैतृक मकान और पटना के कंकड़बाग में एक प्लॉट भी उनके नाम दर्ज है।

Related Articles

Back to top button