इंडियन बैंक के कर्मचारियों ने बड़े मंगल पर किया विशाल भण्डारे का आयोजन

शाखा प्रबंधक दुर्गेश पटेल ने भंडारे में आये सभी श्रद्धालुओं का किया स्वागत

महराजगंज, रायबरेली। नगर पंचायत स्थित इंडियन बैंक के समस्त स्टाफ ने ज्येष्ठ मास के छठवें बड़े मंगल पर अपनी शाखा के सामने एक विशाल भंडारे। का आयोजन किया जिसमें कस्बे सहित क्षेत्र के हजारों हनुमान भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आप को बता दे कि वर्तमान में बैंक का समस्त कर्मचारी धार्मिक प्रवत्ति का है। आयोजित भंडारे में भक्तो को पूड़ी सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में कस्बा स्थित लगभग सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ-साथ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात साहू सुरेन्द्र शुक्ला सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने आकर हनुमान जी की पूजा अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। बताते चले की मंगलवार को जेष्ठ माह के छठवें बड़े मंगल पर बैंक परिवार द्वारा हनुमान जी का हवन पूजन कर भंडारे का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम की सफलता में विशेष कर बैंक के शाखा प्रबंधक दुर्गेश पटेल बीएएम ऊषा सिंह कैशियर संक्षिप्त गौरव राजकुमारी शर्मा कौशल सिंह राजबीर सिंह अंकित मौर्य कन्हैया मौर्य तारिक रजा सुंदर लाल अभिजीत मिश्रा उज्वल सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button