कटका बाजार से देवघर रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

महाकाल परिवार के आनंद सोनी के नेतृत्व में निकला जत्था, 110 किलोमीटर की पदयात्रा कर पहुंचेंगे बाबा वैद्यनाथ धाम

सुलतानपुर| कटका बाजार से रविवार को बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। महाकाल परिवार के आनंद सोनी के नेतृत्व में निकले जत्थे में दर्जनों शिवभक्त शामिल रहे। रवाना होने से पहले कांवरियों ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस मौके पर दुर्गेश मिश्र ने बताया कि श्रद्धालुओं में देवघर यात्रा को लेकर खासा उत्साह है। वहीं आनंद सोनी ने बताया कि वह पिछले 11 वर्षों से लगातार बाबा वैद्यनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। श्रद्धालु सुल्तानपुर से ट्रेन द्वारा वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते हैं। इसके बाद सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर करीब 110 किलोमीटर की पदयात्रा कर बाबा वैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं और जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ धाम जाते हैं।

जत्थे में निखिल सोनी, सुनील यादव, विजय सोनी, दिनेश जायसवाल, अभिषेक यादव, लक्ष्मण, विभोर सोनी समेत दर्जनों कांवरिये शामिल रहे। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा।

Related Articles

Back to top button