ऊसराहार में थाने के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण

एसएसपी ने थाने में मिशन शक्ति केंद्र का भी उद्घाटन

ऊसराहार,इटावा। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना ऊसराहार में नवनिर्मित मुख्य द्वार का विधिवत लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही महिला सुरक्षा,सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से थाने में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन भी किया गया।

इस अवसर पर एसएसपी ने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई,अभिलेखों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन को सुगम एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने ग्राम प्रहरियों से भी वार्ता की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने,गांवों में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या घटना की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

इस पहल को थाना परिसर की आधार भूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ-साथ महिला सुरक्षा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button