बीईओ राही की विदाई में उमड़ा शिक्षकों का सैलाब, नम आंखों से दी गई विदाई
हर शिक्षक ने कहा, बीईओ बृजलाल जैसा अधिकारी पाना हम लोगों का रहा सौभाग्य

रायबरेली। करीब पांच साल तक राही ब्लाॅक में खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे बृजलाल का गैरजनपद स्थानांतरण होने के बाद शुक्रवार को बीआरसी राही परिसर में शिक्षकों की तरफ से विदाई समारोह आयोजित किया गया। बीआरसी परिसर में आयोजित विदाई एवं सम्मान समारोह में उनकी विदाई देने के लिए शिक्षकों का समूह उमड़ पड़ा। हर शिक्षक के मन से बस यही शब्द निकल रहा था कि अभी कुछ दिन और ठहर जाते सर तो क्या फिर क्या बात होती। शिक्षकों का एक स्वर में मत था कि जब भविष्य में सर प्रमोशन पाए तो एक बार जिले में अवश्य आएं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ0 सत्य प्रकाश यादव,बी0ई0ओ0 मुख्यालय रहे।
बता दें, राही ब्लाॅक में कार्यरत रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजलाल वर्मा का मेरठ जिले में स्थानांतरण हो गया है। गैर जनपद स्थानांतरण होने के बाद शुक्रवार को राही ब्लाॅक संसाधन केंद्र में उनके स्वागत में शिक्षकों की तरफ से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीआरसी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक व उनके प्रतिनिधियों ने कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी सर का ऐसा व्यवहार था कि कोई भी उनसे नाराज नहीं हुआ। उन्होंने सभी शिक्षकों को एक सूत्र में बांधने का काम किया और उनको एक परिवार माना। अगर किसी भी शिक्षक को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होती थी तो वह सीधे ही बीईओ से अपनी बात रख सकता था और उनकी समस्या का निराकरण भी किया जाता था। शिक्षकों ने कहा कि वे अजातशत्रु थे, उनका ऐसा व्यवहार था कि बीते करीब पांच में किसी भी प्रकार का कोई टकराव कभी भी शिक्षकों के बीच में नहीं हुआ।
मुख्य अतिथि डॉ0 सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि बृजलाल वर्मा ने आज एक अलग पथपाठी तैयार की है जो निरीक्षक संवर्ग के लिए एक अलग छवि बनाई। उन्होंने कहा कि हम लोगों के बीच में भी यही रहता था कि बृजलाल सर हैं सब काम हो जाएगा।
बीईओ बृजलाल वर्मा ने भी राही में बिताए गए अपने पलों को याद करते हुए कहा कि अगस्त 2021 में मेरी तैनाती राही ब्लाॅक में हुई थी। यहां पर आने के बाद मैंने प्रयास किया कि शिक्षकों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न होने पाएं। अगर किसी भी शिक्षक को कभी भी कोई कमी हुई हैं, तो उसको अपने स्तर से दूर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से भी हमें पूरा सहयोग मिला और प्राथमिक विद्यालय जमुनिहा, लोधवारी, सनही, बेलाभेला सहित अन्य विद्यालयों में पूरा विकास कराया गया। यही नहीं, मुख्यमंत्री माॅडल विद्यालय भी राही ब्लाॅक को दिलाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 अभिषेक द्विवेदी ने किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय, सराय मुगला के बच्चों ने अपने बैंड के साथ में स्वागत किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत महामंत्री दिलीप गुप्ता ने व सबके प्रति आभार ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्लाॅक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, महामंत्री दिलीप गुप्ता, जूनियर शिक्षक संघ से ब्लाॅक अध्यक्ष रमेश सोनकर, महामंत्री अवधेश यादव, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सरिता नागेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष मालती मौर्य, अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष नवीन वर्मा, शिक्षामित्र एसोसिएशन से जिला महामंत्री पवन पाठक, गरिमा पांडेय, शालिनी पाण्डेय, संगीता अग्रहरि, सोसाइटी डायरेक्टर धीरज श्रीवास्तव, आशीष साहू, एआरपी स्वदेश रमण त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, अपरिजता अवस्थी, दीपक गुप्ता, देवेंद्र सिंह, रेनू शुक्ला, निरूपमा बाजपेई, आशुतोष अरोड़ा, राहुल सिंह, विजय सिंह, हरिकेश सिंह, संजीव सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, राकेश दिवाकर, अनिल चौधरी, बृजेश मौर्य, महफूज हक, दिलीप पाल, जतिन मौर्य, शिव प्रताप मौर्य, राजीव षड़ंगी, श्रीप्रकाश अवस्थी सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।



