आईएमएस2025 का भव्य आयोजन, देशभर से आए 350 प्रतिभागी

गाजियाबाद स्थित आईएमएस गाज़ियाबाद में 12 व 13 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय इंटर-इंस्टीट्यूट वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव मिलेंगे 2025 का भव्य एवं अत्यंत सफल आयोजन किया गया। थी क्लिडयोस्कोपी , मेनी कल्चर वन सेलिब्रेशन थीम पर आधारित इस सांस्कृतिक उत्सव में दिल्ली-एनसीआर सहित देश के विभिन्न शहरों से आए लगभग 350 प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रंगमंच जगत के प्रतिष्ठित नाम श्री अवतार सहनी रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं में अपार रचनात्मक क्षमता है और कला व संस्कृति उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने छात्रों को रचनात्मक अभिव्यक्ति को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सेलिब्रिटी परफॉर्मर के रूप में प्रसिद्ध बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सिमर कौर ने अपनी शानदार लाइव म्यूज़िक परफॉर्मेंस से कार्यक्रम में समां बांध दिया। “बिजली बिजली” जैसे लोकप्रिय गीतों के लिए जानी जाने वाली सिमर कौर का शाम 5:30 बजे आयोजित म्यूज़िक कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहा।
महोत्सव के दौरान नृत्य, गायन, कविता पाठ, फैशन शो, माइम, बीट बॉक्सिंग सहित कई ऑन-स्टेज और ऑफ-स्टेज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न कॉलेजों, संस्थानों और विश्वविद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
आईएमएस के निदेशक डॉ. प्रसून एम. त्रिपाठी ने कहा कि Melange केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को आत्म-अभिव्यक्ति, टीमवर्क और सांस्कृतिक समझ विकसित करने का सशक्त मंच प्रदान करता है।
मुख्य अतिथि श्री अवतार सहनी ने भी मिलेंगे जैसे आयोजनों को युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने वाला मंच बताया।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मिलेंगे 2025 की आयोजन समिति की अहम भूमिका रही, जिसमें डॉ. अमित भाटी, डॉ. वैशाली अग्रवाल, डॉ. नीरज सांघी, डॉ. आंचल मिश्रा, प्रो. राशि सिंघल, डॉ. लक्ष्मी पांडेय, डॉ. सुशांत विष्णोई, डॉ. विक्रम शर्मा एवं श्री गौरव सेठी शामिल रहे।
कुल मिलाकर मिलेंगे 2025 एक यादगार, ऊर्जावान और अत्यंत सफल सांस्कृतिक महोत्सव रहा, जिसने आईएमएस की शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उसकी सांस्कृतिक और रचनात्मक पहचान को भी सशक्त रूप से स्थापित किया।



