ये हैं भारत के शीर्ष 10 दानवीर, अडानी-अंबानी नहीं नबंर वन है ये हस्ती
Hurun Philanthropy List 2025: भारतीय उद्यमी न सिर्फ कारोबार में कामयाब होते हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Hurun Philanthropy List 2025: भारत में उद्यमी खूब कमाते हैं। यह तो हमने कई बार सुना है; मगर हम यह भी देख सकते हैं कि वे खूब दान भी करते हैं, और यह राशि लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में होती है। एडलगिव-हुरुन फिलैंथ्रोपी लिस्ट 2025 के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय उद्यमियों ने एक साल में 10,380 करोड़ रुपये दान किए हैं। पिछले तीन सालों में दान की गई राशि में 85 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
शिव नादर (एचसीएल टेक्नोलॉजीज) इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने पिछले साल 2,708 करोड़ रुपये दान किए थे। यानी उन्होंने हर दिन औसतन 7.4 करोड़ रुपये दान किए हैं। पिछले पाँच सालों में शिव नादर परिवार का सामाजिक कार्यों में कुल योगदान 10,122 करोड़ रुपये रहा है। उन्होंने शिक्षा, ग्रामीण बच्चों और शोध के लिए धन दान किया है।
एक और कंपनी बंद, 400 कर्मचारियों की नौकरी गई
भारत के शीर्ष दस दानवीर हस्ती (India’s Philanthropy List 2025)
- शिव नादर और परिवार 2,708 7.4
- मुकेश अंबानी और परिवार 626 1.7
- बजाज परिवार 446 1.2
- कुमार मंगलम बिड़ला और परिवार 440 1.2
- गौतम अडानी और परिवार 386 1.1
- नंदन नीलेकणि 365 1.0
- हिंदुजा परिवार 298 0.8
- रोहिणी नीलेकणि 204 0.6
- सुधीर मेहता और समीर मेहता 189 0.5
- साइरस पूनावाला, अदार पूनावाला 173 0.5


