सैकड़ों मरीजों ने कराया निःशुल्क स्वास्थ्य का परीक्षण

लायन्स क्लब राधे-राधे भरथना के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ स्वास्थ्य शिविर

भरथना,इटावा। लायन्स क्लब राधे-राधे भरथना के तत्वाधान में स्व. कृष्णगोपाल उपाध्याय व ह्रदेश उपाध्याय की पुण्य स्मृति में गोपीराम दीक्षित राइस मिल गिरधारीपुरा भरथना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दो सैकडा से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर दवाईयां लीं।

रविवार को कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित गोपीराम दीक्षित राइस मिल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा.रमाकान्त रावत,डा.रजनी रावत, डा0 प्रवीन सिंह,डा. आयोजिका दुबे,डा. योगेन्द्र दुबे द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया गया। जिसमें करीब दो सैकडा से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाकर दवाईयां ली व ई.सी.जी.,ब्लड,शुगर, यूरिन,बी.पी.आदि जाँचें भी निःशुल्क करवायीं। इस दौरान संस्था के सुबोध दीक्षित, कुलदीप त्रिपाठी,अतुल कौशल,संजय पोरवाल, सुशान्त उपाध्याय,नेक्से पोरवाल,सी.के. शुक्ला, भानु वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button