Avneet Kaur ने तोड़ी चुप्पी, Virat Kohli के Instagram Like पर दी प्रतिक्रिया
Virat Kohli के Like-Unlike पर बोलीं Avneet Kaur, कहा- "मैं ऐसे विवादों से दूर रहती हूँ"

अभिनेत्री Avneet Kaur ने एक बार फिर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर विराट कोहली के कमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। कोहली के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी थी और फैन्स के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी क्रिकेटर की आलोचना की थी। Virat Kohli इस पर पहले ही सफाई दे चुके हैं, लेकिन अब अवनीत ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। वह इस तरह के विवादों में पड़ने के बजाय अपने करियर पर ध्यान देना पसंद करती हैं।
मीडिया से बातचीत में Avneet Kaur ने कहा कि वो ऐसी बातों को खुद पर हावी नहीं होने देतीं। सच कहूँ तो मैं बस कड़ी मेहनत करती रहती हूँ, क्योंकि मेरा ध्यान इसी पर है। मैं सिर्फ़ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि हर क्षेत्र में खुद को बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हूँ। मैं दूसरी चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान देने की कोशिश करती हूँ और बेशक मैं अपने सपनों या उन चीज़ों को कभी नहीं भूलती जिन पर मेरे माता-पिता को गर्व होगा।
बॉलीवुड में नया कपल, लेकिन जान्हवी कपूर को अच्छी नहीं लगेगी ये जोड़ी
उन्होंने आगे कहा कि ये कुछ चीज़ें हैं जो मुझे विचलित नहीं करतीं, क्योंकि अगर मैं इन्हीं चीज़ों पर ध्यान देती रही, तो मैं आगे नहीं बढ़ पाऊँगी और मैं ऐसा नहीं चाहती। अवनीत ने कहा कि उनकी माँ उनका सबसे बड़ा सहारा हैं। अवनीत ने कहा कि वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त जैसी हैं। मैं उनसे हर बात शेयर करती हूँ। वह मेरी प्रेरणा हैं, मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उन्हें वो बातें बताती हूँ जो मैं किसी को नहीं बताती।
इस फोटो पर कोहली ने किया था लाइक
30 अप्रैल को जब अवनीत ने हरे रंग के क्रॉप टॉप और प्रिंटेड रैप स्कर्ट में कुछ तस्वीरें अपलोड कीं, तो प्रशंसकों ने देखा कि विराट कोहली ने पोस्ट को ‘अनलाइक’ करने से पहले ‘लाइक’ किया था। इसके बाद ऑनलाइन मीम्स और प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।



