अनीता के बाद छोटे भाइयों ने किया इटावा का नाम रोशन
अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महिला खिलाड़ी अनीता यादव के भाई ने जीती मंडलीय कुश्ती

भरथना,इटावा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अन्तर्गत मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन झाँसी में सम्पन्न हुआ। जिसमें भरथना तहसील क्षेत्र के भरथना ग्राम पालीखुर्द-सादिकपुर के दो खिलाडियों ने कुश्ती में हैरतअंगेज करतब दिखाकर इटावा को गौरवान्वित किया है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महिला खिलाड़ी अनीता यादव के दो भाई विजय पहलवान और रामसिंह पहलवान ने मंडलीय कुश्ती जीत है।
अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महिला खिलाड़ी अनीता यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर (पालीखुर्द) निवासी उसके छोटे भाई विजय पहलवान पुत्र सर्वेश कुमार यादव ने उक्त प्रतियोगिता के अन्तर्गत शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में प्रथम स्थान प्राप्त कर गांव कस्बा क्षेत्र सहित इटावा जनपद को गौरवान्वित किया है।
उक्त प्रतियोगिता बीती 11 व 12 मार्च को कानपुर व झाँसी मण्डल के खिलाडियों के बीच झाँसी स्थित भानी देवी गोयल इण्टर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज व मेजर ध्यानचंद्र स्पोर्ट्स स्टेडियम में सम्पन्न हुई थी। इस दौरान विजय पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर कुश्ती में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं सादिकपुर के रामसिंह पहलवान पुत्र शिवपाल सिंह ने भी झाँसी चैम्पियन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महिला खिलाड़ी आगरा पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर अनीता यादव ने कहा है क्षेत्र से उनके बाद अजीत यादव ने भारत के लिए कई गोल्ड,सिल्वर और कांस्य पदक के अलावा अनगिनत मेडल जीते हैं,आने वाले समय में उनके दोनों छोटे भाई विजय पहलवान और रामसिंह पहलवान भी भारत के लिए कुश्ती जीत कर देश में नाम रोशन करेंगे।
दोनों पहलवान विजय और रामसिंह को कुश्ती जीतने पर खेल प्रेमी सपा के पूर्व मंत्री अशोक यादव, सुखराम सिंह सिंधी,पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, श्रीकृष्ण यादव,विधायक राघवेंद्र गौतम, प्रदीप यादव, चेयरमैन अजय यादव गुल्लू,ब्लाक प्रमुख विनोद दोहरे,पूर्व चेयरमैन मनोज पोरवाल,पूर्व प्रमुख हरिओम यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बंटी,पालीखुर्द के पूर्व फौजी श्यामबाबू यादव आदि ने बधाइयां दी हैं।



