जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं : विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय

ऊँचाहार, रायबरेली। जो राम का नहीं, किसी काम का नहीं, अगर भारत में पत्नी को सीखना है तो माता सीता से सीखे, भाई को सीखना है तो लक्ष्मण व भरत से सीखे और भक्ति सीखना है तो बजरंग बली से सीखे, ये बातें विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने कम्बल वितरण व सम्मान समारोह के दौरान कही।

मंगलवार को पट्टी रहस कैथवल गाँव में प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय की अध्यक्षता में कम्बल वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ मनोज कुमार पांडेय ने शिरकत की, जिनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान बीजेपी नेता अभिलाष चन्द्र कौशल ने गदा व प्रधान प्रतिनिधि ने मुख्य अथिति को फरसा भेंट किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि आज रायबरेली में मनरेगा बचाने आये सांसद राहुल गांधी को गरीब मजदूरों की चिंता नहीं है, बल्कि उन्हें बीजेपी द्वारा मनरेगा का नाम बदलने में राम से नफरत है। उन्होंने कहा कि जनता के सामने नेता सिर्फ चुनाव के वक्त आते है लेकिन हम पांच वर्षों में न जाने कितनी बार अपनी जनता का हाल जानने आते हैं। इस दौरान उन्होंने मोदी व योगी की तारीफ करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई।

कार्यक्रम में गुजरात के महामंडलेश्वर अखिलेश्वरा नंद जी महाराज पहुंचे, जिन्हें फरसा भेंटकर विधायक के उनका अभिवादन किया। इस दौरान महामंडलेश्वर ने अपने सम्बोधन में विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधते हुए मोदी व अमित शाह की जमकर तारीफ की।

कहा कि विरोधी कहते थे कि अगर राम मंदिर बना या धारा 370 हटा तो खून की नदियां बहेंगी। लेकिन बिना खून की बूंद गिरे देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने दृढ़ता के साथ इस संकल्प को पूरा किया। उपस्थित जनसामों को संबोधित करते हुए प्रधान प्रतिनिधि अनुज उपाध्याय ने कहा ग्राम पंचायत कैथवल का संपूर्ण विकास ही हमारा लक्ष्य है और यह निरंतर जारी रहेगा जनता की सेवा और ग्राम पंचायत का विकास इसमें किसी भी प्रकार की कमी को नहीं आने दिया जाएगा।

कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया और जरूरतमन्दों को लगभग दो हजार कम्बल बांटे गए।

कार्यक्रम को बीजेपी नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र बहादुर सिंह ,मण्डल अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीराम पाल, रोहनियां ब्लाक प्रमुख राकेश पासी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बृजेश पासी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र शुक्ल द्वारा किया गया।

इस मौके पर आशीष तिवारी, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के नेता अभिलाष चंद्र कौशल, ग्राम प्रधान फूलचन्द्र मौर्य, प्रधान अशोक गौतम, प्रधान विनय शुक्ल बाबा, प्रधान अजय गुप्ता, प्रधान शिवप्रकाश पासवान, प्रधान बुल्ले तिवारी, प्रधान बुदून पांडेय, राजेंद्र तिवारी बाबा, गोलू सिंह भदौरिया, अमोल उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button