विवाहिता ने फांसी पर झूलकर की आत्महत्या
फांसी पर झूलता देख परिजनों में मचा कोहराम

जसवंतनगर, इटावा। जसवंतनगर में बुधवार दोपहर को थाना क्षेत्र के गांव धनुआ में एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी पर झूलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार दोपहर को ग्राम धनुआ निवासी पूजा देवी 33 पत्नी अवनीश कुमार शाक्य ने घर के अंदर कुंडे में दुपट्टे के सहारे मकान में दूसरी मंजिल पर बने हुए कमरे में फांसी लगा ली।
काफी देर तक कमरे का दरवाजा बंद रहने पर परिजनों को शक हुआ। दरवाजा खोलने पर पूजा फंदे से लटकी मिलीं। आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना से संबंधित जानकारी एकत्रित की। उप निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतका अपने पीछे की दो बेटियां कृतिका 8 और नैंसी 5 को छोड़ गई है। उसका मायका भतोरा गांव में है।परिजनों के अनुसार पूजा कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। विवाह को करीब 11 वर्ष हो चुके थे।



