कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं, मनरेगा पर हमला लोकतंत्र पर हमला

मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी मऊ के अध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने योगी–मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों और पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन 11 जनवरी को वाराणसी में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के दौरान NSUI के राष्ट्रीय एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ की गई अमानवीय पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि मनरेगा गरीबों, मजदूरों और किसानों की जीवनरेखा है। इसे कमजोर करने की साजिश और इसके समर्थन में उठने वाली आवाज़ को लाठियों से दबाना तानाशाही सोच का परिचायक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने दमनकारी रवैया नहीं छोड़ा तो कांग्रेस और NSUI सड़कों से लेकर सदन तक निर्णायक संघर्ष करेंगी।

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष सईदुर्रहमान अंसारी ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान छात्र नेताओं को सड़क पर गिराकर पीटना और घसीटना यह दर्शाता है कि प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो चुका है। यह घटना केवल छात्र आंदोलन पर नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।ओमप्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, हफीजुर्रहमान, मनोज गिहार, नज़ीर अहमद, सुहैल एडवोकेट, सच्चितानंद राय, राहुल मौर्या, शाहिद फारूकी, अमरनाथ योगी, फ़हद कादिर, महेंद्र प्रसाद, मनोज यादव, तौसीफ़ इलाही, सरोज पांडे, हीरामति, उर्मिला देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस व NSUI कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button