Isabgol benefits hindi: कब्ज हो या दस्त, ईसबगोल लेने का ये सही तरीका बदल देगा आपकी सेहत

Isabgol benefits hindi: ईसबगोल का उपयोग कई सालों से पेट संबंधी समस्याओं को ठीक करने में किया जाता रहा है। यह एक प्रकार का प्राकृतिक फाइबर होता है, जिसे ‘प्लांटैगो ओवाटा’ नामक पौधे से प्राप्त किया जाता है। कई लोग इसे नियमित रूप से उपयोग करते हैं। इसके पेट की जलन, कब्ज, गैस या वजन घटाने जैसे कई लाभ हैं, मगर हर समस्या में ईसबगोल का सेवन करने का तरीका अलग होता है। अधिकांश लोग इस में गलती करते हैं, क्योंकि उन्हें इसका सही तरीका नहीं मालूम होता। पोषण विशेषज्ञ रूपाली महाजन बताती हैं कि ईसबगोल लेने का तरीका आपकी समस्या पर निर्भर करता है। मुख्य रूप से आप इसे अपनी समस्या के अनुसार 5 अलग तरीकों से ले सकते हैं। आइए हम विस्तार से समझते हैं:
कब्ज होने पर इस तरह लें ईसबगोल
पोषण विशेषज्ञ बताती हैं कि यदि आपको कब्ज की परेशानी है, और पेट पूरी तरह से साफ नहीं होता है, तो ईसबगोल आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। रात को सोने से पहले एक चम्मच ईसबगोल को गर्म पानी या दूध के साथ लें।
एसिडिटी में तुरंत राहत मिलेगी
अगर आपके पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या है, तो ईसबगोल आपको तुरंत आराम दे सकता है। पोषण विशेषज्ञ कहती हैं कि आपको एक चम्मच ईसबगोल ठंडे दूध के साथ लेना चाहिए, इससे एसिडिटी से तुरंत राहत मिलती है।
वजन घटाने के लिए ईसबगोल का सेवन कैसे करें
Psyllium Husk यानि ईसबगोल का उपयोग वजन घटाने के लिए भी किया जा सकता है। खाना खाने से लगभग 15-20 मिनट पहले एक चम्मच ईसबगोल को गुनगुने पानी के साथ लें। विशेषज्ञ कहती हैं कि यह आपको ज्यादा खाने से रोकता है और आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है।
ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में संतुलन के लिए ईसबगोल कैसे लें
पाचन के अलावा भी ईसबगोल (Isabgol benefits) के कई फायदे हैं, जिनमें से एक यह है कि यह ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। पोषण विशेषज्ञ कहती हैं कि इसके लिए आपको भोजन करने के लगभग 1 घंटे बाद एक गिलास पानी के साथ ईसबगोल का सेवन करना चाहिए। इससे काफी लाभ होता है।
गले में है खराश, ये घरेलू उपाय करेंगे चमत्कार
दस्त होने पर ईसबगोल का सेवन कैसे करें
यदि आपका पेट खराब हो गया है और दस्त हो रहे हैं, तो 1 चम्मच ईसबगोल को दही में मिलाकर खा लें। विशेषज्ञ कहती हैं कि यह आपके आंतों को ठीक करता है और आंतों में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे आपको दस्त से शीघ्र राहत मिलती है।



