जीएसटी सुधार: पीएम मोदी का जनता को त्योहार से पहले बड़ा तोहफ़ा, ठाकुर अजय चौहान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। चुनौतियों का डटकर सामना करने और आमजन की परेशानियों का समाधान निकालने के प्रयास में मोदी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दशहरा और दीपावली से पहले लागू किए गए जीएसटी सुधार आम जनता के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं हैं।

घरेलू जरूरत की वस्तुएं सस्ती होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। आठ साल पहले शुरू हुई जीएसटी प्रणाली ने कर ढांचे को सरल और पारदर्शी बनाया। विपक्ष ने इसे ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहकर विरोध किया था, लेकिन समय ने साबित किया कि जीएसटी ने देश को एकीकृत कर प्रणाली दी है, टैक्स चोरी पर रोक लगी है और कारोबारियों व उपभोक्ताओं दोनों को लाभ पहुंचा है।

नवीनतम सुधारों के तहत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं और बड़े पैमाने पर उपभोग की जाने वाली वस्तुएं अब 5% टैक्स के दायरे में आ गई हैं, जबकि प्रमुख औद्योगिक इनपुट 18% कर श्रेणी में रखे गए हैं। इससे घरों और उद्योगों दोनों की लागत में कमी आएगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बेहट सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी ठाकुर अजय चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर साबित किया है कि वह हमेशा देश और देशवासियों के हितों का ध्यान रखते हैं।

Related Articles

Back to top button