आईएएमआर लॉ कॉलेज में विधि दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन

सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने बीएएलएलबी और एलएलबी विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधियां

गाजियाबाद। आईएएमआर लॉ कॉलेज में बीएएलएलबी एवं एलएलबी के विद्यार्थियों के लिए ‘विधि दीक्षांत समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बागपत सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कीं।

इस अवसर पर सांसद डॉ. सांगवान ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विधि व्यवसाय केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि समाज में न्याय और संवैधानिक मूल्यों की स्थापना का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से ईमानदारी, नैतिकता और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अपने पेशेवर दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम आईएएमआर ग्रुप के सचिव संजय बंसल एवं चेयरपर्सन अंशु बंसल के संरक्षण में आयोजित हुआ। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पी.के. वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विधि शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्या डॉ. मिनाक्षी तोमर ने सभी उपाधिधारकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह के सफल आयोजन में आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. अंजुम सक्सेना, मनोज कुमार सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। कार्यक्रम का संचालन रजत एवं प्रिया जादौन ने किया।

इस अवसर पर पवन, विनय त्यागी, डॉ. राजीव, विधि, नीरजा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। छात्र स्वयंसेवकों हितिका, शिवानी, अनुष्का सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

समारोह के दौरान बीएएलएलबी एवं एलएलबी के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। उत्साह और उल्लास से भरे समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Related Articles

Back to top button