समाजसेवी जगदीश नारायण नहीं रहे
साम्हों क्षेत्र के जिलापंचायत सदस्य के पिता थे जगदीश नारायण यादव

भरथना,इटावा। जिला पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह यादव के करीब 87 वर्षीय पिता उ.प्र. सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक संघ इटावा के पूर्व महामंत्री जगदीश नारायण यादव का बीमारी के चलते बीती रात्रि ह्रदय गति रूक जाने के कारण निधन हो गया। निधन की सूचना पर उनके शुभचिन्तकों,पार्टी नेताओं व शिक्षकों ने उनके निज ग्राम जारपुरा (साम्हों) आवास पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में विधायक राघवेन्द्र गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव,भरथना नगर पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू,पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव बण्टी,दीपांशु गौतम,सिग्रेश यादव, संजीव श्रीवास्तव, भोला सिंह यादव,विमलेश शाक्य,दीपू यादव,प्रदीप यादव,प्रधान सहदेव सिंह यादव,सुमित यादव,सौरभ दोहरे,राहुल यादव सहित सैकडों क्षेत्रीय गणमान्यजनों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



