पंचतत्व हरिहर महायज्ञ का भव्य आयोजन आज से शुरू, एक माह चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

देश भर के संतों को होगा संगम

भरथना,इटावा। प्रख्यात सन्तों के सानिध्य में ओम श्री पागलबाबा गंगासागर धाम मोढी पर नौ मंजिला मन्दिर परिसर में द्वारकापीठ शंकराचार्य स्वामी सदानन्द सरस्वती की उपस्थिति में 17 मई से 15 जून करीब एक माह तक भव्य पंचतत्व हरिहर महायज्ञ का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व सांस्कृतिक आयोजन प्रमुखता से होगें।

उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम संयोजक व मुख्य ट्रस्टी श्याम सुन्दर चौरसिया ने देते हुए बताया कि 17 मई से यज्ञ व वेदीपूजन एवं अखण्ड हरिनाम संकीर्तन, 22 मई से 29 मई तक पंचतत्व प्रवचन, 24 मई को 1008 कलशों के साथ विशाल शोभायात्रा, 25 मई को सांय 6 बजे भजन संध्या व 25 मई से प्रतिदिन विशेष यज्ञ महोत्सव एवं संत आशीर्वचन सांय 4 से 6 बजे तक, 27 मई को सायं 6 बजे से 10 बजे तक श्री कामद् गिरि पीठाधीश्वर द्वारा सत्संग होगा, 29 मई को 108 फीट ऊँचा भगवा ध्वज स्थापना, 14 जून को विशाल धनुष यज्ञ के साथ 15 जून को विशाल भण्डारा व कलश भस्म वितरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

उक्त धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानन्द भारती जी महाराज जयपुर, कामद गिरि पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य महाराज चित्रकूट, महामंडलेश्वर हरिहरानन्द सरस्वती महाराज मैनपुरी, महामंडलेश्वर रामभूषण दास महाराज, महामंडलेश्वर पंचमानन्द सरस्वती महाराज मुरैना, महामण्डलेश्वर सर्वेश्वरानन्द सरस्वती महाराज ग

Related Articles

Back to top button