बेमौसम बरसात से फसल नुकसान का सरकार मुआवजा दें: का. अनिल

नुकसान का सर्वे कराकर सरकार किसानों को समय रहते मुआवजा उपलब्ध कराए

भरथना,इटावा। इटावा जनपद की सभी तहसील क्षेत्रों में धान की फसल कटने के लिए तैयार थी ऐन वक्त पर कई दिनों बेमौसम हुई बरसात से न केवल फसल बर्बाद हुई बल्कि किसान के सपने मिट्टी में मिला दिये।

लेकिन वर्तमान किसान विरोधी मंशा के तहत सरकार ने न तो फसल नुकसान का सर्वे कराया और न ही उसके लिये मुआवजा दिलाने की अभी तक कोई घोषणा की।
जिसको लेकर किसान सभा सरकार के इस रवैये की घोर निंदा की हैं। और किसान सभा ने सरकार से फसल नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर नुकसान आधारित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

उक्त मांग किसान सभा इटावा जनपद के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कामरेड अनिल दीक्षित के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए भरथना तहसील मुख्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों वाला एक ज्ञापन भरथना तहसीलदार दिलीप सिंह को ज्ञापन सौंपा।

इससे पूर्व किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष कामरेड अनिल दीक्षित ने कहा कि चौथाई किसानौ की फसल बिकने के बाद खोले गए सरकारी खरीद केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहे हैं,मानक के नाम पर किसान का धान क्रय नहीं किया जा रहा है और किसान अपनी फसल को सरकारी रेट से आधे में बेचने को मजबूर हैं,उन्होंने कहा कि चुनाव के बक्त स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का वादा करने वाली सरकार किसान पर हंटर चला रही है।

उन्होंने कहा कि महीन धान जिसका भाव आज से तीन साल पहले पांच हजार रुपए कुन्तल था लेकिन वर्तमान में वहीं पतला धान 2200 रूपए कुन्तल बिक रहा है और शासन प्रशासन अपनी आंखों में पट्टी बांध कर किसानों की लूट को देखे जा रहा बल्कि सोया हुआ है।

का.दीक्षित ने कहा कि अगर तत्काल सुधार न हुआ तो किसान सभा सरकारी खरीद केंद्रों का घेराव करेगी और खरीद केंद्रों पर किसानों का धान खरीद वाने का दबाव बनाएगी, और किसानों का धान लेने के लिए मजबूर करेगी।

किसान सभा इटावा के उपाध्यक्ष शिवराम सिंह यादव ने डीएपी खाद की किल्लत का हवाला देते हुए कहा कि किसान को खाद के लिए दिन भर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है बाजूद किसान को एक बोरी तक नहीं मिल रही,एक तरफ खाद की किल्लत है तो दूसरी ओर सरकार बफर स्टाक का फर्जी एलान कर रही है,उन्होंने डीएपी खाद व यूरिया खाद किसान की आवश्यकतानुसार मुहैया कराने की मांग की। उपरोक्त समस्याओ के निस्तारण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र भरथना तहसीलदार को सौंपा गया है।

प्रदर्शन के दौरान आपेन्द्र कुमार प्रधान,सुरेश सिंह, राम प्रकाश यादव, राम नारायन,सुरेश चन्द्र,दुर्ग विजय सिंह,इंद्रेश बाबू, प्रदीप कुमार,रामकृष्ण, चन्द्रभान,भारत सिंह आदि किसानों ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button