थानाध्यक्ष की अभद्रता का सपा प्रदेश कार्यालय में गूंजा मुद्दा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस के रवैया पर उठाए सवाल-कार्रवाई की रखी मांग

इटावा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को लखनऊ पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में इटावा जनपद के विकास खण्ड ताखा स्थित बीते दिनों वोट काटने को लेकर हुई पिटाई के बाद सपा के जनप्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी के साथ पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने भरथना थाने पहुंचे जिसपर थानाध्यक्ष द्वारा पीड़ित समेत जनप्रतिनिधि चीनी यादव के साथ अभद्रता की गई थी।

आलाधिकारियों से शिकायत के बाद भी जब थानाध्यक्ष के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई तब पीड़ित प्रधान ग्राम रतहरी कुतुबुद्दीन पुत्र रियाजुद्दीन एसआईआर के प्रभारी सपा नेता उदयभान सिंह यादव के साथ लखनऊ सपा कार्यालय पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़ितों की बात सुनकर मीडिया के सामने दोषी थानाध्यक्ष के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के रवैया की जमकर आलोचना की और सरकार पर कई सवाल खड़े किए।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधायक शिवपाल सिंह यादव के ताखा प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी,संदीप यादव लालू,आशु यादव, प्रधान नवी आलम,राम जीवन यादव,आलोक यादव आदि इटावा के सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button