गोरखपुर, कानपुर समेत इन शहरों में सोना हुआ सस्ता, जानिये आजका ताजा रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 28 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। दिवाली खत्म होते ही कानपुर में सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. भारतीय सर्राफा बाजार ने शुक्रवार यानि 28 अक्टूबर को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। दिवाली खत्म होते ही कानपुर में सोना और चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 59400 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 51900 प्रति दस ग्राम और चांदी 59000 प्रति किलो रही।

आगरा में सोना के रेट कमी दिखी जबकि चांदी के दाम में बढ़े हैं। गुरुवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 57150 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 52050 प्रति दस ग्राम और चांदी 58900 प्रति किलो रही। गोरखपुर में भी सोना सस्ता हुआ है, लेकिन चांदी के दाम में उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को सोना 53300 प्रति दस ग्राम और चांदी 58000 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 53000 प्रति दस ग्राम और चांदी 58500 प्रति किलो रही। बरेली में दिवाली के बाद सोना और चांदी दोनों के दामों में तेजी देखने को मिली है।

गुरुवार को सोना 52200 प्रति दस ग्राम और चांदी 58200 प्रति किलो रही। शुक्रवार को सोना 52500 प्रति दस ग्राम और चांदी 59200 प्रति किलो रही। वहीं मेरठ में गुरुवार को सोना 52350 प्रति दस ग्राम और चांदी 58750 प्रति किलो रही। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोने का रेट ज्यादा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

Related Articles

Back to top button