गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा की बैठक: कलम-दवात पूजा 23 अक्टूबर को, सातवां विराट वार्षिकोत्सव 21 दिसंबर को

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा की कोर कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक आज वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित चावला वेज रेस्टोरेंट में सभा के मुख्य संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 23 अक्टूबर को सामूहिक कलम-दवात एवं चित्रगुप्त पूजा तथा 21 दिसंबर को सातवें विराट वार्षिकोत्सव व संगत-पंगत के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी गाजियाबाद सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में कायस्थ परिवार कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ समाजसेवा, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों, मेधावी छात्रों एवं बुजुर्ग दंपत्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के संयोजक अनुरंजन श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्ष यम द्वितिया (भैया दूज) के अवसर पर गाजियाबाद में 15 से 16 स्थानों पर सामूहिक कलम-दवात पूजन होता है, जिसमें लगभग 50 हज़ार से अधिक कायस्थ परिवार पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हैं। पूजा के अगले दिन मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम सम्पन्न होता है।
सभा का सातवां विराट वार्षिकोत्सव रविवार, 21 दिसंबर को भव्य स्तर पर आयोजित होगा। इस मौके पर राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक और मीडिया जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां मंच साझा करेंगी।
बैठक के अंत में अमिताभ श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में प्रमुख रूप से अनुरंजन श्रीवास्तव, अमिताभ कुमार, विकल कुलश्रेष्ठ, पुनीत सक्सेना, विशाल गौतम, डॉ. गौरव सक्सेना, रूपेश वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, वरुण सक्सेना, संदीप श्रीवास्तव, संतोष कुमार, विधान श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, पी.के. सिन्हा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।



