उमरा यात्रा पर रवाना हुए युसूफ मलिक और राबिया मलिक का स्वागत

भाकियू लोकहित के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सोनू मलिक के पिता युसूफ मलिक एवं माता राबिया मलिक के पवित्र उमरा यात्रा पर रवाना होने के अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी एवं उनकी टीम ने स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने युसूफ मलिक और राबिया मलिक को उमरा यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनकी सकुशल यात्रा, बेहतर स्वास्थ्य और इबादत की कबूलियत के लिए दुआ की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल चौधरी, कूरपाल शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित कुमार, युवा प्रदेश महामंत्री सागर, दीपांशु, विवेक सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संदीप चौधरी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button