सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। जन कल्याण सेवा संघ द्वारा बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ संघ के अध्यक्ष शिव श्याम यादव ने बताया कि इस परीक्षा में 14 विद्यालय के लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कॉफी का मूल्यांकन कर बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा ।

परीक्षा का केंद्र श्री राजहंस शिक्षण संस्थान त्रिलोकपुर रहा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद जायसवाल रहे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर उदयनाथ यादव ,बबन प्रसाद यादव, विश्वनाथ यादव, रामकृपाल मौर्य, सतीश अग्रहरि ,डॉ बृजेश यादव, रामकुमार पाल ,रघुनाथ यादव राम अचल यादव ,राजीव कुमार शुक्ला, विकास तिवारी, पंकज कुमार, जंग बहादुर यादव, अरुण कश्यप, अभिषेक शर्मा, प्रेमलता यादव ,आंचल सिंह, कोमल यादव ,कोमल सिंह, सोनम कनौजिया, बबीता यादव उपस्थित रहकर परीक्षा को अच्छे ढंग से संपन्न कराया। संघ के संरक्षक डॉक्टर उदयनाथ यादव को राजहंस विद्यालय के प्रबंधक अमर सिंह ने डायरी कलम और नए वर्ष का कैलेंडर भेंट किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाया गया एवं डायरेक्टर ज्ञान सिंह यादव ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button